माताएं बच्चों को मोबाइल से रखें दूर, बढ़ रहीं बीमारी : न्यायमूर्ति
Prayagraj News - प्रयागराज में मदर्स-डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें बच्चों के विकास में माताओं के योगदान पर चर्चा की गई। अन्य संस्थाओं ने भी माताओं को सम्मानित किया और कविताओं के माध्यम से उनकी महत्ता को उजागर किया।
प्रयागराज, संवाददाता। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से रविवार को मदर्स-डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूनम संत महिला एवं विकास समिति की ओर से पत्रिका चौराहा के पास स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने कहा कि बच्चों के विकास में मां का असीम योगदान है। बदलते दौर में माताओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि मोबाइल बच्चों को मानसिक रूप से भी बीमार कर रहा है।
सम्मान समारोह
अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने की और विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़ा की कौशल्या नंद गिरि रहीं। इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, डॉ. नीता साहू, मीनाक्षी शर्मा, खुशबू पांडेय, सुप्रिया चौधरी, नीलिमा उपाध्याय, जुही सक्सेना, नीरा त्रिपाठी, गीता आर्या, कंचन श्रीवास्तव, अनुराधा सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, बीना गौतम, मधु श्रीवास्तव, उमा दीक्षित, अर्चना निगम और सलोनी गुप्ता को सम्मानित किया। स्वागत इसाबेल ब्रेंडिश संयोजन अनुराग संत, संचालन अभिषेक संत ने किया।
एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन
एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन की ओर से गऊघाट स्थित एक रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह हुआ। संस्था की संस्थापिका जूही श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव और अनुराधा श्रीवास्तव ने रश्मि जायसवाल, हेमलता जायसवाल, मंजू गौतम, मीनू गुप्ता, शिखा खन्ना, सुनीता चोपड़ा, नीतू अग्रहरि, हुमा कमाल, रश्मि शुक्ला, मोनिका अरोड़ा को सम्मानित किया। अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
प्रयागराज सेवा समिति
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से दारागंज में मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर मातृ शक्तियों का अभिनंदन किया गया। कवि विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने कविता मां जीवन का आधार, मां ही हर संस्कार..मां से सारा संसार है..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अध्यक्षता कर रहे तीर्थराज पांडेय, पार्षद अनुपमा पांडेय ने सुधा तिवारी, विभा शुक्ला, सरिता निषाद, रीता यादव, कुसुम दुबे, राजेश्वरी श्रीवास्तव, अनुभूति दीक्षित, नीतू मिश्रा, आरती शुक्ला, छाया श्रीवास्तव, राजेश्वरी मिश्रा, सोनी निषाद, मधु श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। राजेन्द्र तिवारी ‘दुकान जी’, लकी शुक्ला ने विचार व्यक्त किए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


