मातृत्व दिवस पर बच्चों की माताओं को किया पुरस्कृत
Prayagraj News - प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों की माताओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें हस्तनिर्मित कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुरस्कार भी प्रदान किए गए और विद्यार्थियों ने माताओं के लिए कार्ड, अनुच्छेद और कविताएं लिखी।
प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृत्व दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बालवाटिका समूह के नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों की माताओं ने सहभागिता की। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सभी माताओं के अभिनंदन से किया। इस अवसर पर माताओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। माताओं ने अपने हस्तनिर्मित कार्यों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। प्रतियोगिता में कक्षा दो की छात्रा काव्या पांडेय की माता सुरेखा को मोल्डेड क्ले वर्क के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कक्षा दो के छात्र शिवांशजी की माता प्रियंका को क्रोशिया वर्क के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा धननश्री की माता नीलिमा को टाई एंड डाई वर्क के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त नीलिमा को बेस्ट अटायर के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताएं
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा दो की छात्रा वानी की माता देवकी ने पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए सुंदर ग्रैटिट्यूड कार्ड बनाए। वहीं कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए अनुच्छेद, कविताएं एवं भावपूर्ण लेख लिखे। नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से अपनी माताओं को प्रसन्न करने का सुंदर प्रयास किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


