ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमां के प्रेमी ने रेप किया तो बेटी बन गई कातिल

मां के प्रेमी ने रेप किया तो बेटी बन गई कातिल

पिता ने दूरी बना ली। मां के सहारे जिंदगी चल रही थी लेकिन उसने भी हदें पार कर दी थी। खीरी के नीबी ग्राम की किशोरी से जब उसकी मां के प्रेमी ने रेप...

मां के प्रेमी ने रेप किया तो बेटी बन गई कातिल
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 19 Jun 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता

पिता ने दूरी बना ली। मां के सहारे जिंदगी चल रही थी लेकिन उसने भी हदें पार कर दी थी। खीरी के नीबी ग्राम की किशोरी से जब उसकी मां के प्रेमी ने रेप किया तो वह चिल्लाती रही लेकिन उसे बचाने मां नहीं आई। पीड़िता ने बचने के लिए रेप के आरोपी को दांत काटा तो वह भाग निकला। इस गुस्से में किशोरी ताऊ के साथ मिलकर मां को तब तक मारती रही जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई। महिला की हत्या में शामिल उसकी बेटी समेत तीन लोगों को खीरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं, मां की हत्यारोपी व रेप पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि खीरी के नीबी ग्राम की किशोरी के मां-बाप के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। कुछ माह पूर्व किशोरी के पिता ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेच दी और कहीं दूसरी जगह रहने लगे। इधर, किशोरी की मां से विनोद नाम के एक व्यक्ति की नजदीकियां बढ़ने लगी। इस बात पर परिवार में विरोध भी था लेकिन महिला के आगे किसी की नहीं चलती थी। महिला ने विनोद से 10 हजार रुपये भी उधार लिए थे। बताया जा रहा है कि विनोद की गंदी नजर किशोरी पर भी थी। बीते बुधवार की रात विनोद किशोरी की मां से मिलने आया था। लेनदेन में उनके बीच विवाद हो गया। इस दौरान किशोरी ने विरोध जताया तो उसे डांट कर भगा दिया। कुछ देर बाद विनोद किशोरी के कमरे में घुस गया और रेप किया। वह चिल्लाती रही लेकिन उसकी मां बचाने नहीं आई। बचने के लिए किशोरी ने दांत काटा तो विनोद भाग निकला।

इस बात की जानकारी रात में ही किशोरी ने अपने ताऊ और चाचा को दी। उन्होंने भी किशोरी का साथ दिया। आरोप है कि दोनों लोगों ने महिला को पकड़ लिया और किशोरी ने अपना गुस्सा मां पर उतारा। उसे डंडे से तब तक पीटती रही जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने महिला की हत्या में किशोरी, उसके ताऊ और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारोपी व रेप पीड़िता की शिकायत पर विनोद के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात क्राइम ब्रांच ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें