युवक पर हमला, मोबाइल तोड़ा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजनई बस्ती निवासी मोनू निषाद उर्फ अभिषेक ने कीडगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 26 मई की रात वह घर के बाहर था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।

नई बस्ती निवासी मोनू निषाद उर्फ अभिषेक ने कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 26 मई की रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर निकला था, तभी मनोज भिंडी, अनिल उर्फ अंटू, द्रव्य, भोला और निखिल आदि ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


