
1.21 करोड़ की लागत से आठ मार्गों की होगी विशेष मरम्मत
Prayagraj News - प्रयागराज में मानसून के कारण बारिश से प्रभावित सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा आठ मार्गों के लिए 1.21 करोड़ का बजट जारी किया गया है। विशेष मरम्मत के लिए विभिन्न मार्गों का चयन किया गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। दो महीने के भीतर काम पूरा होने की उम्मीद है।
प्रयागराज। इस वर्ष मानसून सीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने का काम जल्द शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में से पहले चरण के लिए आठ मार्गों की मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 1.21 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन को मार्गों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष मरम्मत के लिए कोरांव, करछना व फाफामऊ विधानसभा के आठ मार्ग शामिल हैं। इनमें बरीबोझ भारत गैस एजेंसी के पास से होते हुए भैरोपुर रेलवे फाटक तक की सड़क के लिए 8.23 लाख रुपये, मुबारकपुर उपरहार संपर्क मार्ग के लिए 14.40 लाख रुपये, हथिगहां से महमदपुर संपर्क मार्ग के लिए 30.20 लाख रुपये, कोटा संपर्क मार्ग 9.60 लाख रुपये, रीवा मार्ग से दुल्लम का पूरा मार्ग के लिए 11.70 लाख रुपये, शंकरगढ़ बाजार से तालापार संपर्क मार्ग 7.10 लाख रुपये, शिवराजपुर बघला कंचनपुर मार्ग के लिए 12.35 लाख रुपये और पंचदेवरा कंजियां कौड़ीहार दासापुर जगदीशपुर करेसर घाट मार्ग के लिए 28.70 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।

खंड के अधिशाषी अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष मरम्मत के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो महीने के भीतर मरम्मत कार्य को पूरा कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




