महाकुम्भ में वायरल हुई मोनालिसा ने रचाई शादी

Mar 12, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज की रुद्राक्ष माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से शादी कर ली है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह लाल साड़ी और सिंदूर पहने हुई हैं। मोनालिसा के परिवार में इस शादी का विरोध हो रहा है, जिसके चलते उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 महाकुम्भ में वायरल हुई मोनालिसा ने रचाई शादी

प्रयागराज। महाकुम्भ में वायरल हुई रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले के शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोनालिसा भोंसले के केरल निवासी गैर धर्म के फरमान खान के साथ शादी करने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो के अनुसार केरल के तिरुवंतपुरम के पास एक मंदिर में दोनों ने शादी रचाई। फोटो व वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आ रही है। जबकि फरमान खान सफेद शर्ट और मुंडू पहने हुए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा यह भी है कि मोनालिसा और फरमान का प्यार सोशल साइट के जरिये परवान चढ़ा।

शादी का वीडियो सामने आने के बाद अब मोनालिसा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी की पुष्टि कर रही है। इस शादी को लेकर मोनालिसा के परिवार में विरोध की भी चर्चा हो रही है। परिवार से हो रहे विरोध के चलते मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महाकुम्भ में वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों में काम मिला। उसने पहली फिल्म मणिपुर डायरी की जिसका प्रयागराज में ही टीजर रिलीज किया गया। मोनालिसा एक दक्षिण भारतीय फिल्म में भी काम कर रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान इस समाचार की पोस्ट नहीं करता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।