माघ मेला में लांच होगा मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च होगा। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह और निर्देशक सनोज मिश्रा ट्रेलर लॉन्च के दौरान मौजूद रहेंगे। मोनालिसा ने इस अवसर को अपने लिए एक सपने जैसा बताया।
प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाकुम्भ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में लांच होगा। फिल्म का ट्रेलर लांच करने के लिए मोनालिसा माघ मेला में आएंगी। मोनालिसा के साथ फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ट्रेलर लांच के दौरान मौजूद रहेंगे। माघ मेला में फिल्म का ट्रेलर लांच होने की जानकारी मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मोनालिसा ने कहा, ‘एक साल पहले मां गंगा मैया के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार से मेरी नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी। अब मेरी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर भी वहीं रिलीज होगा।
ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैं तहे दिल से सनोज मिश्रा सर का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मौका दिया। आप सभी लोगों का और मीडिया वालों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया।’ मोनालिसा पिछले साल परिवार के साथ परंपरागत तरीके से महाकुम्भ में माला बेचने आई थी। संगम किनारे माला बेचने के दौरान रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा का माला बेचना मुश्किल हो गया। वह अपने पिता के साथ वापस इंदौर चली गई। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने वहीं मोनालिसा को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम करने के लिए कहा था। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के अलावा मोनालिसा दक्षिण भारत की एक फिल्म में भी काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


