घर से दफ्तर पैदल किया सफर, पेट्रोल पंपों पर कम आने लगे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील का असर दिखने लगा है। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी पैदल या साइकिल से कार्यालय जा रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ में कमी आई है।

घर से दफ्तर पैदल किया सफर, पेट्रोल पंपों पर कम आने लगे लोग

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील के बाद अब सरकारी दफ्तरों और पेट्रोल पंपों पर इसका असर दिख रहा है। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने पहले ही अनावश्यक एस्कार्ट को साथ चलने से रोका तो दूसरे दिन गुरुवार को सभी एडीएम ने घर से दफ्तर तक का सफर पैदल ही तय किया। कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र रोजाना की तरह सुबह 10 बजे अपने दफ्तर में बैठे थे। बाहर सरकारी वाहन न होने के कारण लोगों ने समझा शायद कहीं मुआयने पर गए हों, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि साहब अंदर बैठे हैं।

अंदर जाने पर मालूम चला कि पेट्रोल बचाने के लिए एडीएम पैदल ही दफ्तर आए। दोपहर लगभग दो बजे एडीएम नजूल संजीव पांडेय भी अपने दफ्तर से घर की ओर पैदल ही जाते दिखे। अब ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण के लिए जाना होगा तो वाहन का इस्तेमाल करना ही होगा। वहीं, डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने साइकिल खरीदने के लिए कह दिया है। शुक्रवार को साइकिल आ जाएगी और सोमवार से वो साइकिल से जाएंगे। वहीं, पिछले कुछ दिनों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ा है। रोडवेज की सिटी बसों में दो फीसदी के आसपास यात्री बढ़े हैं। आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि औसतन 60 से 62 फीसदी तक लोड रहता है, पिछले कुछ दिनों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बसों में भीड़ बढ़ने का कारण परीक्षाओं का होना भी हो सकता है। वहीं, टेंपो टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि पिछले दो दिनों में टेंपो में सवारियां बढ़ी हैं। इसका कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील को माना जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर आम दिनों से कम भीड़ आ रही है। तुलारामबाग क्षेत्र में संचालित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने बताया कि दो दिनों में प्रति घंटे तक 10 फीसदी के आसपास लोग कम हुए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।