यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले को जेल
Apr 04, 2026 10:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मांडा निवासी दीपक पटेल और लाल साहब के पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए। दोनों को जेल भेज दिया गया है और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रयागराज। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास मांडा निवासी दीपक पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीएसए ग्राउंड के पास से मांडा निवासी लाल साहब को चोरी के एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इनके साथियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


