मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी देख आश्चर्य में डूबे
Prayagraj News - प्रयागराज में आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ द्वारा ग्रामीण विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वचालित और हस्त चालित मशीनों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और विज्ञान आधारित फिल्म भी देखी। विज्ञान संचारक ने सरल मशीनों के बारे में जानकारी दी।
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई सचल विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को गंगा गुरुकुलम फाफामऊ समेत अन्य स्कूलों में पहुंची।प्रदर्शनी बस में दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आधारित 20 स्वचालित व हस्त चालित प्रदर्शन देखकर बच्चे आश्चर्य में डूब गए। विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित फिल्म भी दिखाई गई। विज्ञान संचारक आशु एवं रमेश कुमार सरोज ने बच्चों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सरल मशीनों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव ने टीम का स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


