
प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे मोबाइल एसेसरीज स्टोर
Prayagraj News - प्रयागराज मंडल के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल एसेसरीज के स्टोर खोले जाएंगे। यात्रियों को चार्जर, पावर बैंक, स्क्रीन गार्ड और हेडफोन जैसी वस्तुएं मिलेंगी। मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल एसेसरीज के स्टोर खोले जाएंगे। इन स्टोर पर यात्रियों को मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, स्क्रीन गार्ड, हेडफोन और फोन कवर जैसी वस्तुएं आसानी से मिल सकेंगी। साथ ही मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि अब तक रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल एसेसरीज उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार सफर के दौरान फोन डिस्चार्ज हो जाने या अन्य समस्या आने पर यात्रियों को बाहर जाकर इंतज़ाम करना पड़ता था। इसे देखते हुए मंडल प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ जंक्शन पर स्टोर खोलने का निर्णय लिया है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


