एमएनएनआईटी ने मांगे पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन

Nov 12, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर है, और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

एमएनएनआईटी ने मांगे पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (सम सेमेस्टर) के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान के विभिन्न विभागों, स्कूलों और अनुसंधान सेल में पूर्णकालिक, पार्ट टाइम और प्रायोजित श्रेणी के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवम्बर है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दो से चार दिसंबर तक होंगे। दस दिसंबर को परिणाम घोषित होगा। प्रवेश 15 दिसंबर तक पूरे होंगे और सीट खाली रहने पर 18 दिसंबर को प्रतीक्षा सूची जारी होगी। पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश इंजीनियरिंग, प्रबंधन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सेल के तहत होंगे।

इसके अलावा विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना (फेज-II) के तहत भी अवसर दिए गए हैं। आवेदक की आयु सीमा 35 वर्ष है। फेलोशिप प्रत्येक सेमेस्टर में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकृत होगी। इसके लिए यूजीसी, सीएसआईआर, डीएसटी, एआईसीटीई से फेलोशिप प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के साथ कर सकेंगे उच्चस्तरीय अनुसंधान पार्ट टाइम पीएचडी विशेष रूप से सरकारी, अर्ध-सरकारी, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, उद्योगों और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मियों के लिए शुरू की गई है। अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम तीन वर्ष की निरंतर सेवा किसी एक संस्था में होनी चाहिए। औद्योगिक या निजी शैक्षणिक संस्थान जिनका कम से कम 10 वर्षों का कार्यकाल है, वहां कार्यरत कर्मी भी आवेदन कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।