देशभर के 2700 केवीएस शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा एमएनएनआईटी

Feb 09, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अखिल भारतीय स्टेम शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के पीजीटी कंप्यूटर साइंस शिक्षकों के लिए है और अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों और शिक्षण विधियों से जोड़ना है।

देशभर के 2700 केवीएस शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा एमएनएनआईटी

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अखिल भारतीय स्टेम शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आगाज सोमवार को हुआ। यह कार्यक्रम अप्रैल माह तक चलेगा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के पीजीटी कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों (आगरा, लखनऊ और वाराणसी क्षेत्र) के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की अतिरिक्त आयुक्त (अकादमिक) चंदना मंडल रहीं, जबकि अध्यक्षता संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पीएम श्री योजना के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और नई शिक्षण विधियों से जोड़ना है। इसके तहत एमएनएनआईटी को देशभर के 12 क्षेत्रों के 339 केंद्रीय विद्यालयों से जुड़े 2700 से अधिक शिक्षकों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

यह पहल शिक्षकों को अधिक सक्षम बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। को-ग्रेड कंपनी और एमएनएनआईटी के मध्य शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौता हुआ है। यह कंपनी संस्थान के पुरा छात्र हिमांशु चौरसिया ने बनाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।