प्राचार्य ने कैंटीन में किया भोजन, परखी गुणवत्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में, एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने एसआरएन अस्पताल के मॉड्यूलर किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच खुद करके की। डॉ. वर्मा ने कहा कि भोजन की नियमित निगरानी की जाएगी और पौष्टिकता पर कोई समझौता नहीं होगा।

प्राचार्य ने कैंटीन में किया भोजन, परखी गुणवत्ता

प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने सोमवार को एसआरएन अस्पताल के मॉड्यूलर किचन का औचक निरीक्षण किया। प्राचार्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व पौष्टिकता की जांच खुद भोजन करके की। प्राचार्य ने कहा कि भोजन व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्य आहार विशेषज्ञ कौशन जहां ने कहा कि मरीजों को सप्ताह में सभी दिन अलग-अलग तरह के पौष्टिक भोजन मिलें इसके लिए मीनू लागू किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.सूर्यकांत ओझा, डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।