Prayagraj News: विधायक ने 11 समस्याओं का कराया निस्तारण
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज के फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने शनिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में नागरिकों ने बिजली, पानी और जलभराव से संबंधित शिकायतें कीं। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों से बात करके 11 समस्याओं का समाधान किया, जिससे लोगों को राहत मिली।

Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने शनिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, राजस्व और जलभराव से संबंधित शिकायतें विधायक के सामने रखीं।विधायक ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से बात कर 11 समस्याओं का निस्तारण कराया। इससे फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर भूपेंद्र पांडेय समेत कई स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


