
Magh Mela 2026: भूले-भटके शिविर में लगीं गुमशुदा लोगों की तस्वीरें, तलाश जारी
Prayagraj News - माघ मेला में आए लोगों के परिजन, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों में गुम हो गए हैं, संगम की रेती पर अपने अपनों की तलाश कर रहे हैं। भूले-भटके शिविर में परिजन गुम लोगों की फोटो चिपका रहे हैं। शिविर के संचालक के अनुसार, कई लोग, जैसे निधि, पिछले कुछ दिनों से गायब हैं, लेकिन खोजबीन अभी तक सफल नहीं हुई है।
माघ मेले में अपनों को खोने वालों के साथ-साथ अब उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से गायब हुए लोगों के परिजन भी संगम की रेती पर उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं। अपनी सुध-बुध खो चुके ये परेशान लोग 'भूले-भटके शिविर' के चक्कर काट रहे हैं और शिविर की दीवारों व टीन शेड पर अपने परिजनों की तस्वीरें और पता चिपका रहे हैं। मछली शहर की ज्योति, फतेहपुर के आदित्य और रायबरेली की शकुंतला देवी जैसे कई लोग ऐसे हैं जो मेले में तो नहीं आए थे, लेकिन उनके परिजनों को भरोसा है कि शायद भीड़भाड़ वाले इस मेले में उनका कोई सुराग मिल जाए।
शिविर में अपनों की तलाश
भूले-भटके शिविर के संचालक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बाहर से गायब हुए लोगों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिजन दिन भर मेले में घूमकर शाम को खाली हाथ लौट जाते हैं। मेले में ही 25 जनवरी से गायब हुई निधि के माता-पिता और उसकी बहन अब भी उसकी तलाश में भटक रहे हैं।
इसके अलावा बेगूसराय की उड़नी देवी और कन्नौज की ममता जैसी कई महिलाओं के लिए भी शिविर से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। संगम तट पर अपनों की तलाश में चिपकाई गई ये तस्वीरें यहां आने वाले हर श्रद्धालु की आंखों में एक बेबसी और उम्मीद की कहानी बयां कर रही हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




