आज आएंगे प्रभारी मंत्री, डीएम की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में बुधवार शाम आई आंधी और तूफान से हुई तबाही के बाद प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को शहर का दौरा करेंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। आंधी में 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 13 का पोस्टमार्टम हो चुका है।

आज आएंगे प्रभारी मंत्री, डीएम की बैठक

प्रयागराज। आंधी और तूफान से जिले में बुधवार शाम हुई तबाही के बाद प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज जाएंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12:20 बजे तक प्रयागराज एयरपोर्ट आ जाएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री के आगमन से एक दिन पहले गुरुवार रात डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने टूटे बिजली के तारों और उखड़े खंभों को ठीक करने के लिए कहा। इसके साथ ही पेड़ों को रास्ते से हटाने के निर्देश दिए।

आंधी में मारे गए 26 लोगों में से गुरुवार रात तक 13 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका था। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया है कि पोस्टमार्टम शीघ्र कराकर मुआवजे को दिलाना सुनिश्चित करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।