रविवार को तमाम कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार रात 10:30 बजे गोरखपुर से प्रयागराज आएंगे। रविवार सुबह 7:30 बजे स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी के बाद, सुबह 10 से 12 बजे तक प्रबुद्ध जनों से मिलकर, दोपहर 12 बजे मीडिया से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। शाम में स्वास्थ्य मेले में शामिल हो कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

प्रयागराज, संवाददाता। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार रात 10:30 बजे गोरखपुर से प्रयागराज आएंगे। रात यहीं ठहरेंगे। रविवार को सुबह 7:30 बजे अल्लापुर में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।8:30 बजे से 9:30 बजे तक यही चौपाल करेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक सर्किट हाउस में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे मीडिया से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। 12:30 बजे आजाद पार्क में पौधरोपण करेंगे। शाम 4:30 बजे भगवतपुर में स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग करेंगे। शाम छह बजे गंगा एक्सप्रेस वे से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


