Minister Swatantra Dev Singh s Visit to Prayagraj Key Events and Activities आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMinister Swatantra Dev Singh s Visit to Prayagraj Key Events and Activities

आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Prayagraj News - प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को शहर पहुंचेंगे। वे शाम को भागवत कथा में शामिल होंगे और रात सर्किट हाउस में ठहरेंगे। बुधवार को वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 16 Sep 2025 11:16 AM
share Share
Follow Us on
आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। शाम सात बजे ज्ञान पुस्तकाल कीडगंज में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करेंगे। रात सर्किट हाउस में ठहरेंगे। बुधवार सुबह सात बजे बालसन चौराहा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सुबह आठ बजे भरद्वाज मुनि आश्रम से सेवा पखवाड़े की शुरुआत करेंगे। यहीं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करेंगे। सुबह 10 बजे आर्य कन्या पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। दोपहर एक बजे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित दिव्यांग कौशल कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।