ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजिले में विकास योजनाओं काम मंत्री ने जाना हाल

जिले में विकास योजनाओं काम मंत्री ने जाना हाल

जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज आए। मंत्री ने सर्किट हाउस में पार्टी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक...

जिले में विकास योजनाओं काम मंत्री ने जाना हाल
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 24 Mar 2023 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज आए। मंत्री ने सर्किट हाउस में पार्टी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को आगमी निकाय चुनाव व अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए खास तैयारी रखने के लिए कहा। इसके बाद जिले के अफसरों के साथ बैठक की। प्रयागराज में महाकुम्भ के मद्देनजर होने वाले सभी कार्यों को तेजी से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने हिदायत दी कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। इसके बाद मंत्री फतेहपुर बिछुआ मलिन बस्ती पहुंचे। जहां पर नगर निगम में तैनात सफाई कर्मी समीर कुमार के घर पर भोजन किया। मंत्री ने यहां पर पटरी दुकानदारों प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद मंत्री बहादुरपुर के बजहा गांव निकले, जहां पर चौपाल लगाएंगे। जिसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। प्रयागराज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें