नन्दी ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं
Mar 02, 2026 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बहादुरगंज में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता लाने का काम करता है।

प्रयागराज, संवाददाता। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को बहादुरगंज स्थित आवास पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर, अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भी सभी को गुलाल लगाकर रंगपर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास और भाईचारे का यह संगम समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता के संचार का प्रतीक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


