सभी ब्लॉकों में तैनात होंगे खेल प्रशिक्षक

Feb 28, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मिनी स्टेडियमों में प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। हंडिया, चाका, शंकरगढ़, कोरांव और जसरा में निर्माणाधीन स्टेडियमों में प्रशिक्षक उपलब्ध होंगे। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और अभ्यर्थियों का शारीरिक व कौशल परीक्षण होगा।

सभी ब्लॉकों में तैनात होंगे खेल प्रशिक्षक

प्रयागराज। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ब्लॉकों में बन रहे मिनी स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके तहत हंडिया, चाका, शंकरगढ़, कोरांव और जसरा में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों का चयन निजी एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों का शारीरिक और कौशल परीक्षण होगा। मेडल प्रात खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। प्रशिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी का बीपीएड होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष है। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार हर ग्राम सभा में एक मिनी स्टेडियम बनाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए ग्राम सभाओं में भूमि की तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी पांच में निर्माण कार्य चल रहा है। जो मार्च में पूर्ण हो जाएगा। प्रति स्टेडियम एक करोड़ का बजट जारी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।