बताया कि आपदा में क्या करें नाविक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में एडीएम एफआर विनीता सिंह की अध्यक्षता में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 पर बैठक हुई। बैठक में नाव दुर्घटनाओं के दौरान उठाए जाने वाले कदमों और लाइफ जैकेट के उपयोग पर चर्चा की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि हर सवारी को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है।

प्रयागराज। एडीएम एफआर विनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 की बैठक में आपदा के दौरान की जाने वाली तैयारियों पर बैठक हुई। सभी को नाव दुर्घटना के दौरान उठाए जाने वाले कदम के बारे में बताया। इस दौरान सभी को नाव में लाइफ जैकेट रखने और हर सवारी को इसे पहनने का तरीका भी बताया गया। कहा कि प्रत्येक सवारी को इसे पहनाएं। जो न पहनें उन्हें नाव में न बैठाएं। बैठक में पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, नाविक, मछुआरा संघ के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


