डॉ. एके वर्मा बने एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
Prayagraj News - मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय को शासन ने हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ. एके वर्मा को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. पांडेय के हटने के पीछे 20 मई को अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना मानी जा रही है।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय की को शासन ने उनके पद से हटा दिया है। डॉ. पांडेय के स्थान पर अस्थि रोग विभाग के आचार्य डॉ. एके वर्मा को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. वर्मा 10 वर्षों से अस्थि रोग विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. वर्मा को बतौर प्राचार्य अतिरिक्त वेतन भत्ता देय नहीं होगा। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. पांडेय ने एक जुलाई, 2025 को पदभार संभाला था। इससे पहले वे प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य थे।
डॉ. पांडेय को पद हटाए जाने से पीछे 20 मई को अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर माना जा रहा है। संबंधित घटना के बावत प्राचार्य ने ट्रामा सेंटर के 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था। लेकिन निलंबित डॉक्टरों के नाम को उजागर करने व कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से हाईकोर्ट के पास स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, प्राचार्य के हटाए जाने अधिवक्ता वर्ग अपने आंदोलन की जीत बता रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


