लोगों को जागरूक करने के लिए महापौर ने खुद लगाई झाड़ू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवाना ने स्वच्छ प्रयागराज के अभियान के तहत नई बस्ती, कीडगंज में स्वच्छता जागरूकता के लिए झाड़ू लगाई। उन्होंने नागरिकों को सफाई में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वच्छता हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उल्लेखनीय उपस्थिति में क्षेत्रीय लोग और नगर निगम के अधिकारी शामिल रहे।

लोगों को जागरूक करने के लिए महापौर ने खुद लगाई झाड़ू

स्वच्छ प्रयागराज के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवाना ने गुरुवार सुबह नई बस्ती, कीडगंज स्थित दिलीप जायसवाल पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महापौर ने क्षेत्रीय लोगों के साथ सड़क की सफाई और सफाई मजदूरों के साथ नाला सफाई भी की। इलाहाबाद दक्षिणी के मोहल्लों में सुबह चलाए गए व्यापक स्वच्छता महाश्रमदान एवं जन-जागरण अभियान के दौरान महापौर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जनसहभागिता के बिना स्वच्छ, सुंदर और विकसित प्रयागराज की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता।

महापौर ने लोगों से स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अ‌वसर पर पार्षद किरन जायसवाल, मुकेश लारा, रुद्रसेना जायसवाल, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, अवर अभियंता राम सक्सेना, बब्बन, विवेक, बब्लू साहू, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्रा, सतीश जायसवाल, शंकर लाल केसरवानी, प्रभात जायसवाल, अंजु शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।