ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजदीनदयाल उपाध्याय को महापौर ने किया नमन

दीनदयाल उपाध्याय को महापौर ने किया नमन

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को अपने आवास पर दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण...

दीनदयाल उपाध्याय को महापौर ने किया नमन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 25 Sep 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को अपने आवास पर दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि उनके विचार, सिद्धांत और देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीनदयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य मंडल मंत्री चौक भाजपा, विवेक साहू, पंकज गुप्ता, अतुल केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें