भाजपा के स्थापना दिवस पर विद्यालय का किया लोकार्पण
Prayagraj News - प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर साउथ मलाका में उच्च प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा 'अंत्योदय' है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। विद्यालय को स्मार्ट सिटी के तहत जीर्णोद्धार किया गया है।

प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर साउथ मलाका में उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा “अंत्योदय” पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी के तहत विद्यालय का जीर्णोद्धार किया है। इसमें अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। लोकार्पण समारोह में पार्षद रितेश मिश्रा, किरन जायसवाल, मनोज मिश्रा के साथ नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण, शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


