महापौर ने जार्जटाउन में लगाई झाड़ू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने जॉर्ज टाउन प्रीति नर्सिंग होम के सामने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस अभियान में क्षेत्रीय पार्षद भी शामिल रहे।

महापौर ने जार्जटाउन में लगाई झाड़ू

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ प्रयागराज के लिए महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को जॉर्ज टाउन प्रीति नर्सिंग होम के सामने वाली गली में व्यापक सफाई अभियान चलाया। महापौर स्वयं सफाई के लिए झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस दौरान सड़कों, गलियों, नालियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। साथ ही नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद आशीष द्विवेदी, गिरजेश मिश्र, हिमालय सोनकर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।