Prayagraj News: जनसमस्याओं का त्वरित करना होगा निस्तारण : महापौर
Prayagraj News: प्रयागराज के नगर निगम कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी ने पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने जनसमस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए समयबद्ध निर्देश दिए। बैठक में नाला-नालियों की सफाई, जलभराव, तथा अतिक्रमण के मुद्दों पर चर्चा की गई। महापौर ने जल निकासी में सुधार के लिए अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया।

Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी ने पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में नाला-नालियों की सफाई, सीवर व्यवस्था, जलभराव, जल निकासी, नियमित सफाई, चूना छिड़काव और फॉगिंग समेत मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। महापौर ने पंप से जल निकासी वाले क्षेत्रों में तत्काल सफाई व चूना छिड़काव तथा निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। नाला-नालियों और जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त नालों से जल निकासी बेहतर होगी और वर्षा में जलभराव की समस्या कम होगी।
विस्तारित क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।बैठक में कुसुमलता गुप्ता, रुद्रसेन जायसवाल, आशीष द्विवेदी, नीरज गुप्ता, मुकेश लारा, भोला तिवारी, श्याम चंद्र, दीपक कुशवाहा, मयंक यादव, शिव भारतीया, साहिल अरोरा, रोमा भारतीया, दुर्गेश नंदनी, स्वारिका भारद्वाज, रितेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, शिव सेवक सिंह, नेम यादव, पंकज जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।


