ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमाघी पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा घाट होंगे तैयार

माघी पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा घाट होंगे तैयार

माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस स्नान पर्व के लिए सबसे ज्यादा स्नान घाट तैयार किए...

माघी पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा घाट होंगे तैयार
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 21 Feb 2021 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। चार प्रमुख स्नान पर्व निकालने के बाद इस स्नान पर्व के लिए भी प्रशासन ब्लू प्रिंट तैयार कर रहा है। इस स्नान पर्व के लिए सबसे ज्यादा स्नान घाट तैयार किए जाएंगे। जिससे लोग करीब के घाट पर स्नान के तत्काल बाद मेले से बाहर निकलें।

माघी पूर्णिमा का स्नान 27 फरवरी को है। आमतौर पर इस स्नान पर्व पर आम श्रद्धालुओं की संख्या कम होती है। मेला क्षेत्र में रहने वाले कल्पवासी इसी दिन मेला क्षेत्र से निकलते हैं। ऐसे में इस दिन के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। मेला क्षेत्र के हर सेक्टर में घाटों का निर्माण कराया गया है। इस स्नान पर्व पर अतिरिक्त घाट तैयार किया जाएगा। मेला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि इन्हीं घाटों पर लोग स्नान कर शीघ्रता से बाहर की ओर निकलेंगे। मेला क्षेत्र से झूंसी की ओर से भी निकलने का रास्ता होगा और झूंसी के साथ ही त्रिवेणी मार्ग, कीडगंज, महात्मा गांधी मार्ग से भी निकलने का रास्ता दिया जाएगा। मेला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि इस दिन निकलने पर ही लोगों का जोर रहेगा। ऐसे में प्रवेश काली मार्ग से दिया जाएगा। शेष निकलने के रास्ते रखे जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें