Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMassive Pilgrimage 36 Lakh Devotees Bathe at Sangam on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख ने लगाई संगम में डुबकी

मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख ने लगाई संगम में डुबकी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं का जनसैलाब देर रात से उमड़ पड़ा था। मेला प्रशासन के अनुसार, सुबह सात बजे तक 15 लाख लोग स्नान कर चुके थे।

Jan 15, 2026 11:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज में माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। दूसरे स्नान पर्व पर संगम क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला मिला। देर रात से ही श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब संगम की ओर उमड़ पड़ा। संगम क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:चाइनीज मांझा का निर्माण और बिक्री प्रतिबंधित करे सरकार: हाईकोर्ट

मेला प्रशासन के अनुसार सुबह सात बजे तक 15 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली थी। धूप निकलने के बाद संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मकर संक्रांति पर बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 20 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।