
कुछ मिनटों में चोरी हो गए 25 लाख के गहने
Prayagraj News - थरवई के बेलवा गांव में एक चोरों ने कुछ मिनटों में 25 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी अवध नारायण ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उनकी बहू के बाथरूम जाने के बाद चोरी हुई। घर का सामान बिखरा हुआ मिला और सोने-चांदी के दो डिब्बे गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थरवई। थरवई के बेलवा गांव में चोरी की एक ऐसी वारदात हुई जिसमें महज कुछ मिनटों में चोरों ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। बेलवा निवासी अवध नारायण सीएवी कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार भोर में लगभग पांच बजे उनकी बहू बाथरूम गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी तो दरवाजा खुला था और लाइट बंद थी। दरवाजे पर ही बाक्स पड़ा था। अंदर जाने पर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बाखर में रखे सोने-चांदी के जेवरात वाले दो डिब्बे गायब थे।
घर का हाल देखकर चोरी का पता चला। डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर आए और निरीक्षण कर लौट गए। अवध नारायण के मुताबिक चोरी हुए जेवरातों में उनकी पत्नी, बहू और बड़ी बेटी के गहने शामिल हैं। राम अवध का बेटा सिंचाई विभाग में ऑपरेटर है। प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




