प्रीतिभोज में खाना खाने के बाद सौ मेहमान हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Mar 15, 2026 10:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र के रहीमापुर स्थित एक लॉन में शादी के प्रीतिभोज में अचानक 100 से अधिक मेहमान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रात में खाना खाने के बाद सभी को उल्टी और दस्त की समस्या हुई। गंभीर हालत के कारण उन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

प्रीतिभोज में खाना खाने के बाद सौ मेहमान हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झूंसी क्षेत्र के रहीमापुर स्थित एक लॉन में प्रीतिभोज में अचानक एक सौ से अधिक मेहमानों के फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बड़ी संख्या में मेहमानों के बीमार होने से खलबली मच गई। आनन-फानन में सभी को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।शेरडीह गांव निवासी शुकुरू यादव के पुत्र रामअवध यादव की शादी के बाद रहीमपुर स्थित गेस्ट हाउस में प्रीतिभोज का आयोजन था। इसमें रात को अचानक खाना खाने के बाद एक सौ से अधिक लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई लोगों की हालत गंभीर होने से लॉन में खलबली मच गई।

सभी को रात में ही झूंसी के आसपास स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फूड प्वाइजनिंग की वजह से असीम यादव, हिमांशु पाल, अंकित पाल, आलोक यादव, अस्मित यादव, जीतू यादव, रामजी, दीनानाथ, शोभित सहित करीब सौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका है कि प्रीतिभोज के भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी होने से फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।