
80 हजार किसानों ने ली समितियों की सदस्यता
Prayagraj News - किसानों के लिए साधन सहकारी समितियों की सदस्या अब अनिवार्य हो गई है। केवल सदस्यों को ही यूरिया और डीएपी की उपलब्धता मिलेगी। जिले में 211 समितियां सक्रिय हैं और 80 हजार किसानों ने सदस्यता प्राप्त की है। बाहरी किसान खाद नहीं ले सकेंगे। सदस्या के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा।
साधन सहकारी समितियों की सदस्या अब किसानों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों के पास समितियों की सदस्या होगी उन्हें ही यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता होगी। जिले भर में 211 साधन समितियां खाद वितरण के लिए सक्रिय हैं। अब तक जिले भर से 80 हजार किसानों ने साधन सहकारी समितियों की सदस्या प्राप्त कर ली है। साधन सहकारी समितियों से यूरिया और डीएपी प्राप्त करने के लिए अभी तक सदस्यता अनिवार्य नहीं थी। लेकिन अब समितियां सिर्फ अपने सदस्यों को ही यह सेवाएं देंगी। जबकि जिन किसानों के पास फार्मर आईडी होगी वह भी खाद प्राप्त कर सकेंगे।
जबकि बाहरी किसानों को खाली हाथ ही लौटना होगा। जिला सहकारिता अधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि किसान असुविधा से बचने के लिए अपने नजदीकी सहकारी समितियों की सदस्या प्राप्त कर ले जिससे उन्हें यूरिया व डीएपी के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सदस्या के लिए आधार, खतौनी समेत अन्य दस्तावेज की कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




