महिला होटल मैनेजर से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
प्रयागराज के कीडगंज स्थित एक होटल की महिला मैनेजर के साथ मालिक के बेटे ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी के परिवार ने मारपीट की। महिला ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई। अंततः एक महीने बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कीडगंज के एक होटल की महिला मैनेजर के साथ मालिक के बेटे से छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी समेत उनके पिता और दोनों बहनों ने मारपीट की। यहां तक कि लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। महिला ने जब पुलिस आयुक्त से मिलकर गुहार लगाई, तो कीडगंज थाना पुलिस ने करीब एक महीने बाद चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।रायबरेली की मूलनिवासी महिला प्रयागराज के कीडगंज स्थित होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि आठ मई को वह होटल के काम से लिफ्ट से बेसमेंट में बने किचन की ओर जा रही थी।
इसी बीच होटल मालिक का बेटा आर्यन केसरवानी पीछे से आया और अचानक पकड़कर छेड़खानी करने लगा। महिला मैनेजर ने विरोध किया, तो वह गालियां देने लगा। यहां कि आरोपी के पिता एवं होटल मालिक दिनेश चंद्र गुप्ता और बहनें मुस्कान और अनन्या ने महिला के साथ मारपीट की। कीडगंज पुलिस ने पुलिस आयुक्त के फटकार के बाद 9 जून को चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


