चोरी में पकड़ाया तो खुद ही फोड़ लिया सिर

Mar 02, 2026 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - रविवार को चौक बाजार में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ खरीदारी कर रहा था, तभी उसका पर्स चोरी हो गया। स्थानीय लोगों ने मदद की और दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मोहम्मद सारिक ने खुद को बचाने के लिए ई-रिक्शा पर सिर टकरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चोरी में पकड़ाया तो खुद ही फोड़ लिया सिर

चौक बाजार में रविवार को पत्नी के साथ खरीदारी करने गए व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा गया। इसी बीच एक आरोपी मोहम्मद सारिक ने खुद को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पर अपना सिर टकराकर फोड़ लिया। लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने झूंसी के कोहना निवासी जुबैर अहमद की तहरीर पर मोहम्मद शारिक और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।