डफरिन अस्पताल में लगेगी मैमोग्राफी मशीन

May 06, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - डफरिन अस्पताल में जल्द ही महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए मैमोग्राफी की सुविधा शुरू की जाएगी। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मशीन स्थापित करने के लिए संसाधन जुटा लिए गए हैं। वर्तमान में 400 से अधिक महिलाएं ओपीडी में आती हैं, जिनमें से कई को मैमोग्राफी की सलाह दी जाती है।

डफरिन अस्पताल में लगेगी मैमोग्राफी मशीन

डफरिन अस्पताल में जल्द ही महिलाओं के स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए मैमोग्राफी की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता सागर ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन को अस्पताल में स्थापित करने के लिए शासन की ओर से जगह का प्रस्ताव मांगा गया था। इस बारे में मशीन को संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटा लिए गए हैं। अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक महिलाएं आती हैं। इसमें कई महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी की सलाह दी जाती है। लेकिन मरीज को बाहर से जांच करानी पड़ती है। स्तन कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे आम कैंसर है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।