पांच वर्षों के बाद बदलेगी 387 सड़कों की सूरत

Feb 11, 2026 12:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में 387 जर्जर सड़कों के नवीनीकरण की तैयारी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 56.86 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। निर्माण खंड चार कुम्भ मेला को जिम्मेदारी सौंपी गई है, और टेंडर प्रक्रिया 20 फरवरी तक पूरी होगी। चार महीने में नवीनीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

पांच वर्षों के बाद बदलेगी 387 सड़कों की सूरत

प्रयागराज। पांच वर्षों के बाद मुख्य से लेकर गांवों के जर्जर हो चुके संपर्क मार्गों की दशा बदलने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चार महीने पहले भेजे गए 387 सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। 56.86 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। मुख्यालय को सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों का बजट मिलते ही निर्माण खंड चार कुम्भ मेला को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। खंड की ओर से बीस फरवरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एजेंसियों का चयन होने के चार महीने के भीतर नवीनीकरण के कार्यों को करा लिया जाएगा।

फाफामऊ, फूलपुर, हंडिया व सोरांव विधानसभा की 494.55 किलोमीटर बड़ी व छोटी 387 सड़कों का कार्य कराया जाएगा। इन मुख्य मार्गों का होगा नवीनीकरण - हंडिया से सोरांव-फूलपुर-हंडिया मार्ग तक वाया दमगढ़ा मार्ग। - बलरामपुर बाजार से जगतपुर रेलवे क्रासिंग लीलापुर, जमुनीपुर व ढोकरी होते हुए बींदा मार्ग। - सहसों से तिवारीपुर बेलवा गिरधरपुर, बाबूगंज व सरायचंडी संपर्क मार्ग। - नेशनल हाईवे जबराडीह तालाब से अहिरान बिंद बस्ती संपर्क मार्ग। - सोरांव-फूलपुर-हंडिया मार्ग पर लहटी नहर की पुलिया से बिगहिया तक। - लमही संपर्क मार्ग। - सराय खातून संपर्क मार्ग। - गारापुर से पैगंबरपुर व नीबी खुर्द होते हुए धुरवा मार्ग। - रैया संपर्क मार्ग। बोले इंजीनियर शासन स्तर से हर पांच वर्ष पर सड़कों के नवीनीकरण के कार्य कराए जाते हैं। जिले की चार विधानसभा में कुल 387 सड़कों को चिह्नित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आवंटित बजट से मुख्य व संपक मार्गों का चार महीने में नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड चार कुम्भ मेला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।