नौ वर्ष बाद बदलेगी यमुनापार की 28 किमी सड़क की तस्वीर
Prayagraj News - प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों को लंबे समय से गड्ढों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी ने 35 करोड़ रुपये के बजट से इस कार्य की शुरुआत की है, और यह जून तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रयागराज, संवाददाता। यमुनापार के घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग की तस्वीर बदलने जा रही है। पिछले नौ वर्षों से 28 किमी लंबाई के मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कराया जा चुका है। इसके लिए शासन स्तर से 35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद लालापुर की ओर से कार्य प्रारंभ करा दिया है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में निर्माण खंड तीन के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को स्वीकृति देते हुए बजट जारी किया था।
टेंडर प्रक्रिया व एजेंसी का चयन पूरा होने में दो सप्ताह का समय लगा और अब इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण योजना के अनुसार कार्य प्रारंभ कराया गया है। बता दें कि पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने सपा शासनकाल में वर्ष 2016 में घूरपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराया था। मार्ग खस्ताहाल होने के बाद इस वर्ष की कार्ययोजना में खंड ने इसे शामिल किया था। खंड के सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना घाट, प्रतापपुर की ओर से कार्य प्रारंभ कराया जा चुका है। साढ़े पांच मीटर चौड़ाई के इस मार्ग को जून तक बना दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




