Prayagraj News: मानसून के हल्के थपेड़े से धंस गई सड़क

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में लाउदर रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास मुख्य मार्ग धंस गया है, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर हजारों वाहन चलते हैं और दुर्घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को पहले ही सूचित किया गया था, लेकिन मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Prayagraj News: मानसून के हल्के थपेड़े से धंस गई सड़क

Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता लाउदर रोड पर मेडिकल कॉलेज परिसर के ठीक बगल का मुख्य मार्ग धंस जाने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन जाते हैं और धंसी सड़क के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। हालांकि लोगों ने बैरियर लगा दिया है, लेकिन इसे तत्काल ठीक न किया गया तो रात के वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।लाउदर रोड के इस रास्ते पर रामबाग, बाईका बाग, शहराराबाग, कीडगंज की ओर रहने वाले हजारों लोग प्रतिदिन विश्वि विद्यालय, कचहरी, डीएम कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, कटरा, प्रयाग स्टेशन और तेलियरगंज आदि क्षेत्रों की ओर जाते हैं।

इस क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सोनकर, रोहित कुमार, दीपू का कहना है कि सड़क धंसते ही जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक इसे बनाने वाला कोई नहीं आया है। बड़ी बात यह है कि इस मार्ग पर दो शराब की दुकानें भी हैं। अगर रात में किसी ने मॉडल शॉप से निकलकर इस मार्ग पर वाहन चलाया तो दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।