Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMajor Change in Discipline Administration at Allahabad University as New Chief Proctor Appointed
डॉ. अतुल बने नए चीफ प्रॉक्टर, प्रो. राकेश सिंह ने लौटाया वाहन और गार्ड

डॉ. अतुल बने नए चीफ प्रॉक्टर, प्रो. राकेश सिंह ने लौटाया वाहन और गार्ड

संक्षेप:

Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अनुशासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रो. राकेश सिंह ने चीफ प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दिया है, और डॉ. अतुल नारायण सिंह को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव पुलिस आयुक्त की टिप्पणियों से नाराज होकर किया गया।

Fri, 28 Nov 2025 12:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह के इस्तीफे के बाद अनुशासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। प्रो. राकेश सिंह का त्यागपत्र अभी लंबित है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह को चीफ प्रॉक्टर का प्रभार सौंप दिया है। कुलसचिव की ओर से औपचारिक आदेश जारी होते ही यह प्रक्रिया शुरू हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रो. राकेश सिंह ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सरकारी वाहन और निजी सुरक्षा गार्ड सौंपने की जानकारी दी है। उन्होंने डॉ. अतुल नारायण सिंह को कार्यभार सौंपते हुए स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा लंबित रहने तक, प्रॉक्टर कार्यालय से जुड़े किसी भी कार्य के लिए उनके मूल विभाग (हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग) से संपर्क किया जा सकता है।

दरअसल, प्रो. राकेश सिंह ने मंगलवार को छात्रों के निलंबन वापसी पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, जिससे व्यथित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह त्वरित फेरबदल विश्वविद्यालय में स्थिति को नियंत्रित करने और अनुशासन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की कोशिश है।