माघी पूर्णिमा की तैयारियों पर दिया जोर

Jan 30, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा 31 जनवरी को होगी। 1 फरवरी को लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेलाधिकारी ऋषिराज ने गाटा मार्गों पर विशेष ध्यान देने और घाटों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

माघी पूर्णिमा की तैयारियों पर दिया जोर

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा एक फरवरी रविवार को होगा, लेकिन इस स्नान पर्व की तैयारियों की वास्तविक समीक्षा शनिवार को ही होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे पं. प्रदीप मिश्र की कथा का समापन होगा, जहां पर लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और यही वक्त होगा जब कल्पवासियों के परिजन मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। दोनों आमने सामने आए तो परेशानी हो सकती है। इसे लेकर मेला प्रशासन ने अफसरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शाम को मेला व पुलिस अफसरों के साथ हुई बैठक में मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि वसंत पंचमी और अचला सप्तमी पर अप्रत्याशित भीड़ आ गई थी।

ऐसे में माघी पूर्णिमा पर अब तक अधिकतम 50 से 60 लाख श्रद्धालु आने का अनुमान था, उसे न्यूनतम माना जा रहा है। पिछले अनुभव के आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लगभग कि एक करोड़ के आसपास श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। तैयारियों को उसी के आधार पर पूरा किया जाएगा। गाटा मार्गों की व्यवस्था विशेष ध्यान देने वाले प्रयागराज। मेला क्षेत्र में जिन मार्गों पर आवागमन रोका जाता है, वहां तो पुलिस किसी को प्रवेश करने नहीं देती है, लेकिन गाटा मार्गों से लोग निकल जाते हैं और समस्या होती है। इसे देखते हुए गाटा मार्गों पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया है। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि गाटा से लोगों के निकलने के कारण समस्या हो सकती है। मजिस्ट्रेट सुबह तक करें निरीक्षण देखें व्यवस्थाएं प्रयागराज। माघी पूर्णिमा के अवसर पर घाटों की व्यवस्था को देखने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मेलाधिकारी ने बतायाा कि सभी जगह घाट निर्माण, पुआल आदि का प्रबंध, खराब चेंजिंग रूम को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट शनिवार सुबह तक रिपोर्ट देंगे और शाम तक सभी व्यवस्थाओं को सुचारू कराएंगे, जिससे स्नान के वक्त समस्या न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।