Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMaha Kumbh Mela 2026 Begins with Challenges for Pilgrims Amidst Delayed Preparations
प्रयागराज में कल से माघ मेला शुरू, अब तक कई शिविरों का काम अधूरा

प्रयागराज में कल से माघ मेला शुरू, अब तक कई शिविरों का काम अधूरा

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला 2026 शनिवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ शुरू होगा। लेकिन शिविरों की तैयारी में देरी के कारण कल्पवासी परेशान हैं। कई जगह शिविर अधूरे हैं और सामान चोरी होने का डर सता रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में ही शिविर लगाने का काम पूरा हुआ है।

Jan 02, 2026 12:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

माघ मेला 2026 शनिवार को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ शुरू हो जाएगा। गुरुवार को प्रदोष होने के कारण सर्वाधिक कल्पवासी भी यहां पहुंच गए। सामान लेकर कल्पवासी तीर्थ पुरोहितों के शिविर में पहुंचे तो तंबू-कनात दिखा ही नहीं। शौचायल और पेयजल की व्यवस्था तो दूर की बात। परेशान लोगों ने तीर्थ पुरोहितों से बात की तो शिविर लगाने का कुछ जगह काम शुरू हुआ। इस बार माघ मेले में पौष पूर्णिमा पहले है। जबकि काम शुरू बहुत देर से हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जमीन आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके बाद शिविर लगाने का काम शुरू हुआ। इस बार संस्थाओं ने सत्यापन के लिए अपना ही तरीका अपना लिया है। एजेंसी आने वाले लोगों का फोटो खींचकर पहले सत्यापन कर रही हैं, जिसमें घंटों का समय लग रहा है। साथ ही 26 व 27 दिसंबर को जो लोग सुविधा पर्ची लेकर पहुंचे हैं, उन्हें चार व पांच जनवरी को शिविर लगाने के लिए समय दिया जा रहा है। अब समस्या यह है कि कल्पवासी तो पौष पूर्णिमा से ही अपना जप शुरू करेंगे। ऐसे में उनकी समस्या का समाधान कैसे होगा।

प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल का कहना है कि कुछ खास क्षेत्रों में शिविर लगाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन प्रयागवालों के शिविर अब तक अधूरे हैं। कई जगह सामान छोड़कर वेंडर चले गए हैं, उन्हें लगाने वाला कोई नहीं है। ऐसी दशा में सामान चोरी होने का भी डर सता रहा है। प्रयागवालों को 12 जनवरी तक की तारीख दी गई है कि शिविर लगाएंगे। अब सोचने की बात है कि 10 दिन कल्पवासी कहां पर रहेंगे। मेला क्षेत्र के रामानंदा अ, रामानंदा ब, अन्नपूर्ण मार्ग, संगम लोवर मार्ग पर दर्जनों प्लाट पर लोग अब तक शिविर के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं।