Prayagraj News: ट्रेन के एसी बोगी से पर्स चुराकर एटीएम से निकाले रुपये
Prayagraj News: मगध एक्सप्रेस से दिल्ली से इस्लामपुर जा रही महिला का बैग 13 अक्तूबर की सुबह प्रयागराज में एक युवक छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। बैग में गहने, नकदी, मोबाइल, कार्ड और घर की चाबियां थीं। बेटी निशु सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर रेलवे सुरक्षा और जीआरपी पर सवाल उठाए। डेबिट कार्ड से एटीएम में 15 हजार रुपये निकाले गए।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मगध एक्सप्रेस से दिल्ली से इस्लामपुर जा रही एक महिला बैग एसी बोगी से प्रयागराज में एक युवक ने छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। बैग में सोने की चेन, दो जोड़ी ईयररिंग, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और घर की चाबियां थीं। महिला यात्री की बेटी निशु सिंह ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
घटना का विवरण
निशु सिंह के मुताबिक 13 अक्तूबर की सुबह ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने के दौरान उनकी मां के साथ रखा बैग एक युवक लेकर भाग गया। उन्होंने आरपीएफ के जवानों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कोई जवान नहीं मिला। बैग में रखे डेबिट कार्ड से तुलारामबाग स्थित एटीएम से 15 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
शिकायत और जांच
वीडियो में निशु सिंह ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने और एटीएम से हुए ट्रांजेक्शन का विवरण उपलब्ध कराने के बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज करने में मदद नहीं मिली। निशु सिंह ने वीडियो के माध्यम से ट्रेनों में सुरक्षा सवाल उठाया है। वहीं प्रयागराज जीआरपी को बुधवार शाम तक शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजेक्शन डिटेल की मदद से कार्रवाई चल रही है।

