ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराज20 से चलेगी मड़ुआडीह-नई दिल्ली पूजा स्पेशल

20 से चलेगी मड़ुआडीह-नई दिल्ली पूजा स्पेशल

02581/82 मड़ुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। 02581 मड़ुआडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन मड़ुआडीह से रात 22.30 बजे चलकर देर...

20 से चलेगी मड़ुआडीह-नई दिल्ली पूजा स्पेशल
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 16 Oct 2020 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

02581/82 मड़ुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। 02581 मड़ुआडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन मड़ुआडीह से रात 22.30 बजे चलकर देर रात 01.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।

यह ट्रेन सुबह 04.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.32 बजे गाजियाबाद तथा दोपहर 12.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 02582 नई दिल्ली-मड़ुआडीह स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक रात 22.35 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 23.16 बजे गाजियाबाद. सुबह 4.40 बजे कानपुर, 8.00 बजे प्रयागराज जंक्शन आकर 11.10 बजे मड़ुआडीह पहुंचेगी। ट्रेन में लगेज सह जेनरेटर यान के दो. साधारण सेकंड क्लास चार, स्लीपर नौ, एसी सेकंड एक, एसी प्रथम व द्वितीय एक और एसी थ्री की पांच कोच होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें