सिलेंडर घर पहुंचा नहीं और डिलीवरी का आ गया संदेश
Prayagraj News - प्रयागराज में एलपीजी एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया है। सिलेंडर की तय तारीख पर डिलीवरी नहीं हो रही है। मीरापुर के एक उपभोक्ता ने बताया कि रीफिल के लिए बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें खाली सिलेंडर लेकर लौटना पड़ा। एजेंसी ने डिलीवरी का मैसेज भेजा, लेकिन सिलेंडर नहीं आया।
प्रयागराज। एलपीजी की एजेंसियों से लोगों को गुमराह भी किया जा रहा है। एजेंसियों से तय तारीख पर सिलेंडर भेजा नहीं जा रहा है। एक ऐसा भी मामला सामने आया जिसमें एजेंसी से एलपीजी का सिलेंडर भेजा नहीं और उपभोक्ता के पास डिलीवरी का मैसेज भेज दिया। मीरापुर के एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने रीफिल की बुकिंग कराई थी। एलपीजी का संकट बढ़ा तो दो दिन खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी गए, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। एजेंसी की ओर से रविवार को सिलेंडर भेजे जाने का मैसेज आया। मैसेज में यह भी लिखा है कि अब अगली बुकिंग 10 अप्रैल को होगी जबकि सिलेंडर की घर पर डिलीवरी ही नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


