2.80 करोड़ की देसी और दो लाख अंग्रेजी शराब की दुकान

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में देसी शराब की दुकानों की मांग बढ़ रही है। आबकारी विभाग की लॉटरी में एक दुकान 2.80 करोड़ रुपये में उठी, जबकि अंग्रेजी शराब की दुकान 2.05 लाख रुपये में गई। कुल 12 देसी शराब की दुकानों का उठान हुआ, जिसमें से कई दुकानों पर केवल एक ही आवेदन था।

2.80 करोड़ की देसी और दो लाख अंग्रेजी शराब की दुकान

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। देसी शराब की दुकान की बहुत मांग है। आबकारी विभाग की दूसरे चरण की लॉटरी के दौरान बरौत में देसी शराब की एक दुकान दो करोड़ 80 लाख 92 हजार 792 रुपये में उठी। दुकान के लिए एक ही व्यक्ति ने फॉर्म डाला था। जबकि टिकर में अंग्रेजी शराब की दुकान दो लाख पांच हजार रुपये में उठी। इस दुकान के लिए 65 आवेदन आए थे। केवल आवेदन से ही आबकारी विभाग ने यहां पर 32 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त कर लिया।जिले में बची हुई शराब की दुकानों के उठान के लिए दूसरे चरण की लॉटरी गुरुवार को संगम सभागार में हुई।

शाम चार बजे हुई लॉटरी में देसी शराब की कुल 12 दुकानों का उठान हुआ। कटरा में देसी शराब की दुकान एक करोड़ 68 लाख 23 हजार 352 रुपये में, हरवारा की दुकान एक करोड़ 66 लाख 30 हजार 614 रुपये, फूलबगिया की दुकान एक करोड़ 53 लाख 95 हजार 289, लाठी की दुकान एक करोड़ 26 लाख 4800 रुपये में उठी है। सबसे सस्ती दुकान संसारपुर की थी उसके लिए भी 18 लाख रुपये का लाइसेंस शुल्क अदा किया गया है। 12 में से आठ दुकानों पर केवल एक-एक लोगों ने ही आवेदन किया जबकि शेष दुकानों पर अधिक आवेदन हुए थे। वहीं प्रीतमनगर मॉडल शॉप को दो हिस्सों में बांटा गया। एक मॉडल शॉप पर 43 लाख 35 हजार तो दूसरी पर 42 लाख 55 हजार रुपये लाइसेंस फीस अदा की गई है। अंग्रेजी शराब की जानसेनगंज वाली शराब की दुकान 16 लाख 30 हजार में उठी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।