जल-जमीन और रोजगार पर स्थानीय लोगों का पहला अधिकार: उज्जवल
Prayagraj News - नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के प्लांट के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा है। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के दौरे के दौरान, ग्रामीणों ने भूजल की कमी और रोजगार में उपेक्षा की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि 70% रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में संचालित एक प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के चाका ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने भूजल दोहन के साथ-साथ रोजगार में उपेक्षा की शिकायत उठाई। ग्रामीणों ने मांग की कि प्लांट में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि प्लांट के कारण क्षेत्र में पानी की कमी और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, लेकिन नौकरी के मामले में स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया जाए। सांसद ने कहा कि यदि जल्द ही भूजल पुनर्भरण के ठोस उपाय नहीं किए गए और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो फैक्ट्री गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार स्थानीय निवासियों का है और विकास स्थानीय लोगों के हितों की कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


