Prayagraj News: जिम ट्रेनर ने एलएलबी के छात्र को पीटा, फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अल्लापुर स्थित जिम में एलएलबी छात्र से मारपीट और धमकी

Prayagraj News: जिम ट्रेनर ने एलएलबी के छात्र को पीटा, फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अल्लापुर स्थित जिम में एलएलबी छात्र से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। दारागंज बक्सी कला निवासी महावीर सूर्यवंशी ने जिम ट्रेनर सोनल सोनकर पर लाठी-डंडे से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।महावीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब तीन वर्षों से यूको बैंक के पास स्थित केके फिटनेस क्लब में जिम करता है। आरोप है कि जिम ट्रेनर सोनल सोनकर कई माह से फिटनेस प्रशिक्षण के नाम पर उससे का पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने का दबाव बना रहा था।

छात्र होने के कारण वह यह रकम देने में असमर्थ था। आरोप है कि ट्रेनर ने उसे जिम से बाहर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। छात्र ने तहरीर में बताया कि घटना जिम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उसके पास इसका साक्ष्य भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: जिम ट्रेनर ने एलएलबी के छात्र को पीटा, फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी