11 मई को शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले
Prayagraj News - प्रयागराज में 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन होगा, जो काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में किया जाएगा। इसमें सामूहिक मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 11 मई को काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाले आयोजन का शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह नौ बजे से सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने की। जिले के श्रीमनकामेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव मंदिर, नागवासुकि मंदिर, सोमेश्वरनाथ मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, गंगोली शिवाला, कोटेश्वर महोदव मंदिर, दुर्वासा ऋषि आश्रम, तक्षकतीर्थ मंदिर, श्रीमनोकामना महादेव मंदिर सहित एलईडी पर प्रसारण होगा।इस दौरान सामूहिक मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, सोमनाथ पर आधारित गाथा, प्रस्तुतीकरण, शिवालयों में स्थानीय समुदाय की जन भागीदारी के साथ भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से लाइव प्रस्तुतियां, शिव भजन एवं शिव तांडव की प्रस्तुतियां, सोमनाथ संकल्प गतिविधियों का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


